क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़ | बेलागंज में दर्दनाक सड़क हादसा, दो स्कूली छात्रों की मौके पर मौत

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया | बेलागंज: डोभी-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल से स्कूल जा रहे दो छात्रों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसा बेलागंज थाना क्षेत्र के बेलागंज बाईपास के पास हुआ, जहां दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक छात्रों की पहचान बांसी बिगहा और पड़रिया गांव के रहने वाले के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर बेलागंज थाना के अपर थानाध्यक्ष अरविंद किशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों छात्रों को बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं थाने के समीप बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पिकअप वाहन की पहचान कर चालक की तलाश की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |