क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

वाराणसी से लौट रहे युवक की औरंगाबाद में गोली मारकर हत्या, एक माह पहले हुई थी शादी

Join Our WhatsApp Group

Join Now

बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, सिर में मारी गई चार गोलियां

औरंगाबाद (बिहार): नवीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक दर्दनाक वारदात में 25 वर्षीय युवक प्रियांशु कुमार उर्फ छोटू की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात सिंदुरिया और देवराज बिगहा गांव के बीच स्टेशन रोड की है। बाइक सवार बदमाशों ने युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें चार गोलियां उसके सिर में लगीं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक प्रियांशु बड़वान गांव निवासी स्व. अरुण सिंह का पुत्र था और अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। एक महीने पहले ही उसकी शादी टंडवा थाना क्षेत्र के घूरा नंद गांव में हुई थी। वह सोमवार को अपने रिश्तेदारों से मिलने वाराणसी गया था और मंगलवार को रांची-वाराणसी इंटरसिटी से लौट रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले उसने घर फोन कर बाइक मंगवाई थी। गांव के ही सोनू और अंकित उसे लेने पहुंचे। तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे, बाइक प्रियांशु चला रहा था। सिंदुरिया गांव के पास दूसरी बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाई और देवराज बिगहा गांव का रास्ता पूछा। दिशा बताने के बाद बदमाशों ने अचानक पिस्टल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

करीब 7-8 राउंड फायरिंग में प्रियांशु को चार गोलियां सिर में लगीं और वह मौके पर ही गिर पड़ा। सोनू और अंकित किसी तरह जान बचाकर भाग निकले और परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में प्रियांशु को मगध मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नवीनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटना में साथ रहे दोनों युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या क्यों की गई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और एफएसएल टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है।

घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है और बड़ा भाई औरंगाबाद शहर में रहता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और जल्द ही हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |