क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में भाजपा नेताओं की मुलाकात, चुनावी रणनीति और सेवा पखवाड़ा पर चर्चा

Join Our WhatsApp Group

Join Now


गयाजी। भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने शनिवार को गया जिला अध्यक्ष पूर्वी विजय कुमार मांझी से औपचारिक मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा की सफलता व आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर लंबी चर्चा हुई।

वीडियो

बैठक में तय हुआ कि जिले की 10 विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करें। इसके लिए संगठन पूरी ताकत झोंक देगा। विजय कुमार मांझी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत सभी कार्यक्रम जिले में उत्साहपूर्वक संपन्न हो रहे हैं। जनता के अपार समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से एनडीए को चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलेगा।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय में गया जिला बिहार की राजनीति का केंद्र बनने जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिले की दसों सीटों पर एनडीए उम्मीदवार विजयी होंगे। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गरीबों को मुफ्त अनाज, सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार, महाबोधि मंदिर और विष्णु कॉरिडोर जैसी घोषणाएँ जनता को भाजपा और एनडीए के पक्ष में मजबूती से खड़ा करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है। बिहार की जनता भी इस विकास यात्रा में अपनी भूमिका निभाएगी। गया जिला के मतदाता एकजुट होकर एनडीए को जीत दिलाएंगे और बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनेगी। नेताओं का मानना है कि इससे प्रदेश में विकास और खुशहाली की नई राह खुलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है। बिहार की जनता भी इस विकास यात्रा में अपनी भूमिका निभाएगी। गया जिला के मतदाता एकजुट होकर एनडीए को जीत दिलाएंगे और बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनेगी। नेताओं का मानना है कि इससे प्रदेश में विकास और खुशहाली की नई राह खुलेगी।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |