क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

डीडीयू मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान: 1695 यात्री पकड़े गए, 10.45 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

Join Our WhatsApp Group

Join Now

पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल, पूर्व मध्य रेलवे ने 27 जून 2025 को मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर एक मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों पर कड़ी कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 1695 यात्रियों से 10 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यह अभियान सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ रोड, और जपला स्टेशनों पर फोर्ट्रेस चेक के रूप में आयोजित किया गया। मंडल के स्टैटिक और स्लीपर स्क्वाड, टिकट जांच कर्मियों, वाणिज्य निरीक्षकों और पर्यवेक्षकों की टीमें इस दौरान सक्रिय रहीं।

image editor output image67260816 17510353720858009402194418234014 डीडीयू मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान: 1695 यात्री पकड़े गए, 10.45 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

अभियान में बक्सर-डीडीयू, वाराणसी-डीडीयू, सासाराम-डीडीयू, आरा-सासाराम, गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन, किउल-गया, गोमो-गया, और पटना-गया खंडों से आने-जाने वाली सभी ट्रेनों को लक्षित किया गया। प्रीमियम, मेल/एक्सप्रेस, और पैसेंजर ट्रेनों की गहन जांच की गई, जिसमें बिना टिकट या अनुचित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों से नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।

सभी स्टेशनों पर किलाबंदी जांच के दौरान यात्रियों को नियमित टिकट लेकर उचित श्रेणी के कोच में यात्रा करने के लिए प्रेरित किया गया। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

डीडीयू मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ निर्धारित श्रेणी में यात्रा करें और अन्य यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें। रेलवे ने चेतावनी दी है कि बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |