क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

2014 में बम से उड़ाया था ब्लॉक ऑफिस, अब 11 साल बाद पकड़ा गया कुख्यात नक्सली

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद (बिहार): जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निमीडीह गांव निवासी हार्डकोर नक्सली शिवकुमार सिंह भोक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वही नक्सली है जो वर्ष 2014 में मदनपुर प्रखंड कार्यालय और पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय पर बम विस्फोट कर हमला करने वाले हथियारबंद दस्ते का हिस्सा था। वह बीते 11 वर्षों से फरार चल रहा था।

एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

मदनपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ टू अमित कुमार ने जानकारी दी कि यह गिरफ्तारी एसपी अंबरीश राहुल के निर्देश पर चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत की गई है। एसटीएफ और मदनपुर थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर बुधवार को शिवकुमार को उसके गांव से गिरफ्तार किया।

2014 में नक्सलियों ने उड़ाया था ब्लॉक और इंस्पेक्टर ऑफिस

प्रेस वार्ता में बताया गया कि साल 2014 में मदनपुर प्रखंड कार्यालय और पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय पर हथियारबंद नक्सलियों ने हमला कर दोनों भवनों को आग के हवाले कर दिया था और बम से उड़ा दिया था। इस हमले में शिवकुमार सिंह भोक्ता सक्रिय रूप से शामिल था। घटना का वीडियो फुटेज सामने आने के बाद उसकी पहचान हुई थी, लेकिन तब से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

11 वर्षों की तलाश के बाद दबोचा गया नक्सली

बुधवार को इनपुट मिला कि शिवकुमार अपने गांव आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, तलाशी के दौरान उसके पास से कोई हथियार या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है।

5 नक्सली मामले दर्ज, सभी में था फरार

एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि शिवकुमार सिंह भोक्ता के खिलाफ 17 सीएलए और आर्म्स एक्ट के तहत मदनपुर थाना में पांच मामले दर्ज हैं। ये केस क्रमश: कांड संख्या 133/14, 134/14, 135/14, 137/14 और 138/14 के रूप में दर्ज हैं। सभी में वह वांछित था। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |