क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

पुलिस की वर्दी में पहुंचे अपराधियों ने बेलागंज में मचाया आतंक, पूरे परिवार को बंधक बना 10 लाख की संपत्ति लूटकर फरार

Join Our WhatsApp Group

Join Now

बेलागंज (गया): गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र स्थित लालगंज गांव में मंगलवार रात को बड़ी लूट की घटना सामने आई है। करीब 12 की संख्या में रहे अपराधी रात करीब 1 बजे पुलिस की वर्दी में गांव के एक घर में घुसे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए घरवालों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर में रखे गहने, नकदी और कीमती सामान समेत करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गए

img 20250521 wa00243411053952375673065 पुलिस की वर्दी में पहुंचे अपराधियों ने बेलागंज में मचाया आतंक, पूरे परिवार को बंधक बना 10 लाख की संपत्ति लूटकर फरार

घटना के पीड़ित प्रवीण कुमार ने बुधवार को बेलागंज थाना में आवेदन देकर बताया कि अपराधी हथियारों से लैस थे। उन्होंने पहले दरवाजा खटखटाकर खुद को पुलिस बताया और जब दरवाजा खुला, तो सभी तेजी से अंदर घुस गए। परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और पूरी संपत्ति लूट ली। इस वारदात के बाद लालगंज गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस वर्दी में आए अपराधियों से अब पहचान करना मुश्किल हो गया है।

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, और अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। यह घटना न केवल पीड़ित परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए गहरी चिंता का विषय बन गई है। लोग अब अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |