क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

तेज रफ्तार बनी जानलेवा: औरंगाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद (बिहार) — जिले के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेजपुरा और महादेबा गांव के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से हुआ, जो इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार की मौके पर ही जान चली गई।

हादसे में मृत युवक की पहचान विवेक कुमार (उम्र 28 वर्ष), पिता राजेश राम, निवासी लबदना गांव, ओबरा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। वह अपनी चाची ज्ञानती देवी के साथ दाउदनगर बाजार किसी कार्य से जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार सत्येंद्र कुमार, जो रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के बड़ीहा गांव के निवासी हैं, अपनी पत्नी के मायके लबदना गांव जा रहे थे।

टक्कर में एक की मौत, दूसरा हायर सेंटर रेफर

तेज रफ्तार में हुई टक्कर में विवेक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी चाची को हल्की चोटें आईं। सत्येंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने तत्काल दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि सत्येंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

परिजनों में मचा कोहराम, मुआवजे की मांग

विवेक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव से लिपटकर रोने लगे। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।

दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है और एक महिला व एक युवक घायल हैं। परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों और परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत मुआवजे की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |