क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से दो लोग घायल, चालक फरार

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार ऑटो ने दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घटना हरिहरगंज-टंडवा मुख्य मार्ग पर रामनगर बाजार के पास हुई। घायलों में शेखपुरा गांव निवासी 55 वर्षीय शरीफ अंसारी और लहंगा कर्मा गांव निवासी 30 वर्षीय गुड्डू पासवान शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शरीफ अंसारी सड़क किनारे आइसक्रीम बेच रहे थे जबकि गुड्डू पासवान मजदूरी के सिलसिले में बाइक से कहीं जा रहे थे। उसी दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार ऑटो ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को नबीनगर रेफरल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में शरीफ अंसारी की पत्नी गुलशन खातून ने बताया कि उनके पति वर्षों से आइसक्रीम बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं। सोमवार की सुबह वे फैक्ट्री से आइसक्रीम लेकर बिक्री के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।

वहीं, घायल गुड्डू के पिता राजाराम पासवान ने कहा कि उनका बेटा सुबह खाना खाकर मजदूरी करने गया था। दोपहर में सूचना मिली कि वह दुर्घटना में घायल हो गया है और अस्पताल में भर्ती है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो देखा कि गुड्डू अचेत अवस्था में है।

सदर अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर रवि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों घायलों को कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। गुड्डू फिलहाल अचेत है, लेकिन खतरे से बाहर है और इलाज किया जा रहा है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही टंडवा थाना पुलिस भी सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और दुर्घटना के बाद फरार ऑटो व उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |