क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, बिजली खंभे ने छीनी ज़िंदगी

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद के जसोइया मोड़ के पास सोमवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान फेसर थाना क्षेत्र के बेली मंझार गांव निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र साव के रूप में हुई है। सुरेंद्र अपने रिश्तेदार के आरओ प्लांट में काम करता था और उसी से परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार दोपहर सुरेंद्र तालाब के पास काम कर रहा था, जहां एक लोहे का बिजली का खंभा खड़ा था। जानकारी के अभाव में उसने उस खंभे को छू लिया, जिसमें करंट दौड़ रहा था। तेज झटका लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी जान चली गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत उसे लेकर औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और शव से लिपटकर बिलखने लगे। सुरेंद्र की पत्नी और करीब डेढ़ साल की मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र की शादी महज तीन साल पहले हुई थी। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और अब इस हादसे ने सब कुछ उजाड़ दिया।

घटना के बाद कई लोग मामले की जानकारी छुपाने की कोशिश करते नजर आए। कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर के कुछ नेताओं ने भी घटना को दबाने की कोशिश की। हालांकि सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा है। लोग ग़मगीन हैं और बिजली विभाग से मांग कर रहे हैं कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाए। स्थानीय लोगों ने कहा कि सुरेंद्र बेहद मेहनती और जिम्मेदार युवक था, जो दिन-रात मेहनत कर अपने परिवार को संभाल रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |