क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार तीन मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद (बिहार)। जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के काशी बिगहा गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल टाइल्स लगाने के कार्य से जुड़े हैं और काम पर जा रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया, लेकिन वह बाद में मौके से फरार हो गया।

घायलों की पहचान देवा राम, प्रकाश कुमार और मनोज तिवारी के रूप में हुई है, जो ओबरा थाना क्षेत्र के मायापुर गांव के रहने वाले हैं। तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। देवा राम की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है, जिसे वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि प्रकाश कुमार और मनोज तिवारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

काम पर जाते समय हुआ हादसा

घायलों ने बताया कि वे तीनों बेल गांव में टाइल्स लगाने के लिए जा रहे थे, तभी काशी बिगहा के पास तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया। बताया गया कि उसने इलाज का खर्च वहन करने का भरोसा दिलाया, लेकिन कुछ देर बाद मौके से चुपचाप फरार हो गया।परिजनों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने पर जब उससे संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया।

थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन प्राप्त होते ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

घायल देवा राम की पत्नी ने बताया कि उनके पति ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं। वह मेहनत मजदूरी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस दुर्घटना के बाद परिवार आर्थिक संकट में आ सकता है, इसलिए सरकारी सहायता की उम्मीद जताई गई है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |