क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया जिले के वजीरगंज में डबल मर्डर: जमीन विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया (बिहार)। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के दखिनगांव गांव में शनिवार को दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां जमीन विवाद को लेकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान अशोक सिंह और उनके बेटे कुणाल सिंह के रूप में हुई है।

img 20250517 wa0040634561432883254168 गया जिले के वजीरगंज में डबल मर्डर: जमीन विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी आनंद कुमार

प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि दोनों की हत्या उनके ही रिश्तेदार द्वारा की गई है। आरोपी की पहचान मृतक अशोक सिंह के भतीजे नीतीश कुमार के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से फरार है।

20250517 1922023835200933660990025 गया जिले के वजीरगंज में डबल मर्डर: जमीन विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अशोक सिंह हाल ही में पैर की सर्जरी के बाद घर में आराम कर रहे थे। शनिवार दोपहर को उनका भतीजा नीतीश कुमार घर में दाखिल हुआ और कथित रूप से गोली मार दी। इसके बाद वह घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत की ओर गया, जहां अशोक सिंह का बेटा कुणाल सिंह टुलु पंप के पास खड़ा था। वहां भी आरोपी ने कुणाल को गोली मार दी। कुणाल दिल्ली में पढ़ाई करता था और छुट्टी में घर आया हुआ था। शनिवार को ही वह वापस दिल्ली लौटने वाला था।

घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थानाध्यक्ष व्यंकटेश झा मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी और एसडीपीओ वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया है। साथ ही एफएसएल टीम और तकनीकी विशेषज्ञों को भी मौके पर भेजा गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कर रही है।

स्थानीय लोगों और परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ी है। आरोपी और मृतक के परिवार के बीच पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ की है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों शवों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेजकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |