क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

फतेहपुर में अवैध नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की हुई मौत, हंगामा:- चिकित्सक की लापरवाही से गुस्साए परिजन, संचालक फरार, पुलिस ने की छानबीन शुरू

Join Our WhatsApp Group

Join Now
20251105 2105524195954834370946620 फतेहपुर में अवैध नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की हुई मौत, हंगामा:- चिकित्सक की लापरवाही से गुस्साए परिजन, संचालक फरार, पुलिस ने की छानबीन शुरू

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गया रजौली मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक मकान में संचालित अवैध नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान चिकित्सक की लापरवाही से जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार, सोहजाना गांव निवासी सुमा देवी 25 वर्ष को प्रसव पीड़ा के बाद उक्त नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि नर्सिंग होम के संचालक एवं चिकित्सक के लापरवाही से यह घटना घटी। गंभीर अवस्था मे मरीज को 24 घन्टे नर्सिंग होम में रोककर रखा गया। पटना अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक डा. मुंशी प्रसाद द्वारा किया जा रहा था, जहां बाहर से डा. बुलाकर आपरेशन कराया जाता है। घटना के बाद नर्सिंग होम में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों के स्वजनों के विरोध को देखते हुए संचालक और चिकित्सक मौके से फरार हो गए। बताया गया कि नर्सिंग होम में आधा दर्जन से अधिक सिजेरियन मरीज भर्ती थे।
सूचना पर फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जेएसआई सोनू कुमार ने मृतका के परिजनों एवं अन्य भर्ती मरीजों से पूछताछ की। पुलिस ने नर्सिंग होम को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम की जांच की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |