क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

फतेहपुर पुलिस ने 550 लीटर देशी महुआ शराब व तीन बाइक किया जब्त

Join Our WhatsApp Group

Join Now
img 20251104 wa00157694918321006263542 फतेहपुर पुलिस ने 550 लीटर देशी महुआ शराब व तीन बाइक किया जब्त

फतेहपुर थाना क्षेत्र के संडेश्वर गाँव के पास से पुलिस ने 550 लीटर महुआ निर्मित शराब जब्त की है। पुलिस ने तीन बाइक भी जब्त की है। हालांकि तस्कर मौके से भागने में सफल रहा है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड इलाके से शराब तस्करी कर फतेहपुर थाना क्षेत्र के रास्ते लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। तभी गश्ती कर रहे एएसआई संजय कुमार को तत्काल कार्रवाई में भेजा गया। थाना क्षेत्र के संडेश्वर गांव के पास पुलिस को देख शराब लदी बाइक को छोड़ तस्कर मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि तीनों बाइक पर बंधे बोरों की जांच करने  पर उसमें से 550 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ। इस अवैध धंधा में प्रयुक्त तीनों बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शराब बरामदगी मामले में थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मौके से बच कर भाग गए तस्करों की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |