क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

बेलागंज: कोटेश्वर नाथ धाम में अंतिम सोमवारी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मोरहर तट पर भव्य सूर्य मंदिर का हुआ शिलान्यास

Join Our WhatsApp Group

Join Now

बेलागंज: सावन माह की अंतिम सोमवारी को बेलागंज प्रखंड स्थित मेन गांव के प्राचीन कोटेश्वर नाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही हजारों की संख्या में कांवरिया और स्थानीय शिवभक्त बाबा कोटेश्वर नाथ के सहस्र शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

img 20250804 wa00258389780200291888763 बेलागंज: कोटेश्वर नाथ धाम में अंतिम सोमवारी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मोरहर तट पर भव्य सूर्य मंदिर का हुआ शिलान्यास

इसी विशेष अवसर पर मोरहर नदी के तट पर भव्य सूर्य मंदिर का शिलान्यास किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। भूमि पूजन कार्यक्रम में पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिंह, जस्टिस एस. कुमार सिन्हा, अधिवक्ता दीपक कुमार, बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जिवेश मिश्रा, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रणवीर नंदन, और विधान पार्षद अनिल कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर मंत्री जिवेश मिश्रा ने कहा कि “कोटेश्वर नाथ धाम ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल है, जिसकी नींव छठवीं शताब्दी में रखी गई थी। पर्यटन को बढ़ावा देने से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता को भी पहचान मिलेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि इस स्थल पर शीघ्र ही भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण शुरू होगा, जो कोटेश्वर धाम की गरिमा को और बढ़ाएगा।

स्थानीय श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया और इसे क्षेत्र के धार्मिक व सांस्कृतिक विकास की दिशा में बड़ा कदम माना।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |