क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

बेलागंज प्रखंड में बीस सूत्री समिति की बैठक में उभरा रोष, अवैध नर्सिंग होम और अनाज वितरण पर उठे सवाल

Join Our WhatsApp Group

Join Now

बेलागंज प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक पूर्व बैठक की संपुष्टि के साथ संपन्न हुई, लेकिन बैठक के दौरान सदस्यों में खासा रोष देखा गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने की, जबकि संचालन सचिव सह बीडीओ डॉ. राघवेंद्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

उपाध्यक्ष दिलीप कुमार ने गत बैठक में उठाई गई समस्याओं के निष्पादन की स्थिति पर सवाल उठाया। इस पर बीडीओ ने स्पष्ट किया कि कई संबंधित अधिकारी पिछली बैठक में अनुपस्थित रहे, जिसके चलते अपेक्षित कार्यवाही नहीं हो सकी।

सांसद प्रतिनिधि अनील कुमार ने बेलागंज में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम की गंभीर समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि बिना डिग्री वाले लोग ऑपरेशन कर रहे हैं, जिससे गरीब लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वहीं सदस्य दीपक कुमार ने बताया कि यह मुद्दा पूर्व बैठक में भी उठाया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सदस्य राहुल परमार ने खाद्यान्न योजना में लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम अनाज मिलने की शिकायत की। इस पर बीडीओ डॉ. शर्मा ने आश्वस्त किया कि अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।बैठक में अन्य सदस्यों में धनंजय शर्मा, धर्मपाल सिंह, जय प्रकाश कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |