क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में कुछ दिन पहले गला रेतकर हुई युवक की हत्या मामले में FIR दर्ज, नौकरी और शादी का झांसा देकर ठगी और हत्या का आरोप|जानिए पूरा मामला

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया: जिले के कोच थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीगांव पंचायत के सलोनी बिगहा गांव के पास बीते दिनों एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के पिता ने नौकरी और शादी का झांसा देकर ठगी और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

अरवल जिला के शहर तेलपा थाना अंतर्गत बेलखारा गांव निवासी परमानंद पासवान ने बताया कि उनका 35 वर्षीय बेटा मनोज पासवान एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था और अपनी पत्नी के साथ अन्य प्रदेश में रह रहा था। कुछ वर्ष पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया, जिसके बाद मनोज को सरकारी मुआवजा राशि मिली थी। यह राशि सीधे मनोज के खाते में जमा हुई थी।

परिजनों का आरोप है कि इसी बीच अरवल जिले के दरियापुर गांव निवासी रंजीत सिंह नामक व्यक्ति ने मनोज को नौकरी दिलवाने और दूसरी शादी कराने का झांसा दिया। इस बहाने से रंजीत ने मनोज के खाते से लाखों रुपये निकलवा लिए। इसके बाद मनोज अचानक लापता हो गया।

लगभग आठ-दस दिनों तक परिजन उसे ढूंढते रहे। थक-हारकर वे थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी पुलिस ने उन्हें एक अज्ञात शव का फोटो दिखाया। परिजनों ने पहचान की—वह शव मनोज का ही था। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने अंतिम संस्कार भी करवा दिया था।

कोंच थाना में कांड संख्या 367/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब हत्या और ठगी के इस मामले में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पिता परमानंद पासवान का कहना है कि “अगर पुलिस पहले ही गंभीरता से खोजबीन करती तो शायद मेरे बेटे की जान बचाई जा सकती थी।”

वहीं कोंच पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई होगी।

रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच (गया)

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |