क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: बाराचट्टी में दर्दनाक हादसा, चलते बाइक पर गिरा वज्रपात, दो किशोरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया जिला के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में रविवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। सूर्यमंडल चेक पोस्ट के समीप चलते बाइक पर वज्रपात गिरा, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे सूर्यमंडल चेक पोस्ट के पास पहुंचे, तेज गरज के साथ वज्रपात हुआ और सीधा बाइक पर आ गिरा। इस हादसे में झाझ पंचायत निवासी बिंकेश भुइयां (उम्र लगभग 16 वर्ष), पिता राजेंद्र भुइयां और मिस्टर भुइयां (उम्र लगभग 17 वर्ष), पिता संजय भुइयां की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में घायल तीसरे युवक की पहचान गुरारू प्रखंड अंतर्गत नीमाबिगहा गांव निवासी वकील भुइयां के रूप में हुई है, जो मृतक राजेंद्र मांझी के दामाद बताए जा रहे हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। झाझ पंचायत के समाजसेवी सरयू ठाकुर ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की है कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजा प्रदान किया जाए।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |