क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया: भूमाफिया से साठगांठ के आरोप में गुरारू थानाध्यक्ष निलंबित, सीआरपीएफ जवान की शिकायत बनी आधार

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया/गुरारू। गया जिला के गुरारू थाना अध्यक्ष चाहत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी आनंद कुमार द्वारा बुधवार को की गई, जिसमें उन पर क्षेत्र के एक कथित भूमाफिया से सांठगांठ रखने का आरोप सिद्ध पाया गया।

निलंबन की यह कार्रवाई तब सामने आई जब गुरारू थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पदस्थापित सीआरपीएफ जवान रौशन अवस्थी ने एसएसपी से लेकर डीजीपी तक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि एक भूमाफिया और उसके सहयोगियों ने उनके परिजनों के साथ मारपीट की, लेकिन थानाध्यक्ष ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।

शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए एसएसपी ने टिकारी डीएसपी सुशांत कुमार चंचल को पूरे मामले की जांच सौंपी। डीएसपी की रिपोर्ट में यह पाया गया कि थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध रही और भूमाफिया के साथ उनके संबंधों के आरोपों में सच्चाई है। इसके आधार पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ के कमांडिंग ऑफिसर ने भी जवान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ्स सहित पूरे मामले को बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया था। उन्होंने निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की थी।

यह मामला पुलिस महकमे की छवि पर सवाल खड़े करता है, जहां एक वर्दीधारी जवान को न्याय पाने के लिए लंबी प्रक्रिया का सहारा लेना पड़ा। फिलहाल मामले की उच्चस्तरीय जांच जारी है, और उम्मीद की जा रही है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |