क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया: पुलिस गाड़ी में आगजनी और मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 12 नामजद और 20 अज्ञात पर केस

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। जिला के कोठी थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन में आग लगाने और सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने के मामले में कोठी गांव निवासी असगर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने जानकारी दी कि घटना की जांच के दौरान असगर अली की संलिप्तता स्पष्ट होने पर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया

क्या है पुलिस का पक्ष

घटना के संबंध में एएसआई कृपाशंकर शुक्ला के बयान पर कोठी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को पुलिस टीम गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति बोरा लेकर आते दिखे। पुलिस को रोकते ही वे भागने लगे और एक बोरा फेंककर फरार हो गया। जब बोरे की जांच की गई, तो उसमें 50 लीटर अवैध शराब पाई गई।

पुलिस का कहना है कि जब्त शराब को लेकर भीड़ आक्रोशित हो गई और पुलिस वाहन से शराब निकालने के बाद पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जल गया। हमले में एएसआई और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए

क्या कहते हैं परिजन और ग्रामीण

वहीं दूसरी ओर, मृतक युवक देवबली चौधरी के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने युवक को शराब के शक में पिस्टल लेकर दौड़ाया, जिससे डरकर वह भागने लगा और दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस का रवैया बेहद उग्र था और उन्होंने आम जनता के बीच आतंक जैसा माहौल बना दिया।

परिजनों का कहना है कि युवक ईंट-भट्ठा के पास खड़ा था, न कि किसी अपराध में लिप्त था। वे इस घटना को अनावश्यक दबिश और पुलिस की ज्यादती का परिणाम मानते हैं।

फिलहाल पुलिस ने एक गिरफ्तारी के साथ मामले की जांच तेज कर दी है और बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |