क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

50 हजार के इनामी अपराधी राजा कुरैशी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। जिला पुलिस ने शेरघाटी और बॉकेबाजार थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी राजा कुरैशी को गिरफ्तार किया है। राजा कुरैशी पर कई गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस बात की जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने दी।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बीती 6 सितंबर को शेरघाटी थाने को सूचना मिली थी कि रमना रोड स्थित एक दुकान में कुछ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। सूचना के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर इस कांड की तहकीकात शुरू की। इस संबंध में शेरघाटी थाना कांड संख्या 452/24 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें शेरघाटी थाने के कई अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। इस टीम ने राजा कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने शेरघाटी बाजार में छापेमारी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में राजा कुरैशी के पास से एक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए।

अपराधी का इतिहास

राजा कुरैशी का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। उस पर बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, और गोकशी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। अब तक की पड़ताल में उसके खिलाफ 10 केस दर्ज की जानकारी मिली है। पुलिस पकड़े गए अपराधी के बाबत अन्य जानकारी जुटा रही है। पकड़ा गया अपराधी हंटरगंज का रहने वाला है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |