क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद के देव में हादसा: मुंडन संस्कार में जा रहे ई-रिक्शा सवार कुएं में गिरे, दो की मौत

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद जिले के देव क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। केसौर मोड़ के पास एक ई-रिक्शा, जिसमें 8 बच्चे और एक युवक सवार थे, अचानक पानी से भरे कुएं में गिर गया। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ई-रिक्शा को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे ई-रिक्शा ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरा। हादसे में एक किशोर और एक युवती की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए हैं।

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और एनडीआरएफ की मदद से सभी लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया। घायल बच्चों और अन्य यात्रियों को देव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इस हादसे ने स्थानीय लोगों में आक्रोश भर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। मौके की नाजुकता को देखते हुए सदर डीएसपी-2 अमित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया और सड़क को खुलवाया।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |