क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा थाना क्षेत्र के कुंभियतारी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 बाइक समेत 2600 लीटर देशी शराब बरामद

Join Our WhatsApp Group

Join Now
20251004 1029299100719321410007328 ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा थाना क्षेत्र के कुंभियतारी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 बाइक समेत 2600 लीटर देशी शराब बरामद

गुरपा थाना क्षेत्र के नौडीहा झुरांग पंचायत अंतर्गत कुंभियातरी गांव के समीप शनिवार की अहले सुबह मद्य निषेध विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया। विभागीय टीम ने 13 मोटरसाइकिल पर लदे 26 बोरी देशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की मात्रा करीब 2600 लीटर बताई जा रही है। मद्य निषेध विभाग के निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि झारखंड से 13 बाइक सवार शराब की खेप लेकर फतेहपुर की ओर तस्करी कर रहे थे। गश्ती दल को देखते ही तस्कर बाइक पटककर फरार हो गए। इसी दौरान कई बोरियां फट गईं और शराब बह गई। जो बोरी सुरक्षित मिलीं, उन्हें जब्त कर लिया गया है। करीब 400 लीटर शराब को जांच के लिए रखा गया है बाकी जब्त शराब की विनष्टीकरण कर दिया गया है। निरीक्षक ने बताया कि सभी शराब तस्कर  बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे। फिलहाल मामले की जांच जारी है और फरार तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से इलाके के शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |