क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

भुसुंडा में एक युवक को गोली मारकर हत्या, आरोपी बाइक छोड़कर फरार – भीड़ ने बाइक तोड़ी

Join Our WhatsApp Group

Join Now
20251003 0845403499733750910218988 भुसुंडा में एक युवक को गोली मारकर हत्या, आरोपी बाइक छोड़कर फरार – भीड़ ने बाइक तोड़ी

विजयादशमी की रात मानपुर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूसंडा मोड़ के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 1:30 बजे हुई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय रोहित कुमार, पिता राजशेखर के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान मोहित पासवान उर्फ बजरंगी पासवान के रूप में की गई है, जो मृतक का पड़ोसी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रोहित दुर्गा पंडाल में डांस कर रहा था। इसी बीच आरोपी बाइक पर वहां आया और अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद रोहित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पंडाल में अफरातफरी मच गई। गोली चलने के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी के परिवार के सदस्यों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोग इस वारदात को आपसी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |