क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

बोधगया में बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष आयोजन: महाबोधि मंदिर में जुटे बिहार सरकार के मंत्री, की पूजा-अर्चना और लिया आशीर्वाद

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। भगवान बुद्ध की 2569वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को बोधगया स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। बुद्ध पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और मंदिर परिसर भक्ति, शांति और साधना के माहौल से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर बिहार सरकार के कई वरिष्ठ नेता महाबोधि मंदिर पहुंचे और भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार तथा नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा इस विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। नेताओं ने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में पुष्पांजलि अर्पित की और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया।

img 20250512 wa00329139513717614798723 बोधगया में बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष आयोजन: महाबोधि मंदिर में जुटे बिहार सरकार के मंत्री, की पूजा-अर्चना और लिया आशीर्वाद

मंदिर प्रबंध समिति (BTMC) की ओर से सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी, सदस्य डॉ. अरविंद सिंह और डॉ. भिक्षु मनोज ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बौद्ध भिक्षुओं द्वारा पवित्र सूतों के मंत्रोच्चार से संपूर्ण मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

समारोह में BTMC की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनकी उपस्थिति का प्रतीक था, बल्कि बौद्ध धरोहर के संरक्षण और संवर्धन में उनके सहयोग के प्रति कृतज्ञता भी दर्शाता है। मंत्रियों के आगमन से पूर्व, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी महाबोधि मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध को नमन किया और पूजा-अर्चना में भाग लिया था। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बोधगया में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु जुटे।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | होली से पहले सख्त एक्शन: फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार | फतेहपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित। | गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत |