क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति से विवाद के बाद बिगड़ी तबीयत

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद: ओबरा थाना क्षेत्र के जमुनी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय तेतरी देवी के रूप में हुई है, जो संतन कुमार की पत्नी थीं। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। परिजन जहां मौत को बीमारी से जोड़ रहे हैं, वहीं विवाहिता की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

परिजनों के मुताबिक, तेतरी देवी की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी भी हुई थी। सोमवार सुबह तेतरी देवी को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ और वह आंगन में तड़पने लगी। उनके चचेरे भसुर मेघनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने गाड़ी की व्यवस्था की और इलाज के लिए लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता शिवदयाल सिंह, जो अरवल जिले के नरूपी गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उन्हें सुबह बेटी की मौत की सूचना मिली। जब वे पहुंचे, तब तक बेटी की मौत हो चुकी थी। ससुराल पक्ष बीमारी से मौत की बात कह रहा है, लेकिन मायके पक्ष को संदेह है।

घटना की जानकारी मिलते ही ओबरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि महिला की मौत के पीछे जहर खाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असल कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |