क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

बेटी की विदाई सह न सका पिता का दिल, बेटी की डोली उठते ही सज गई पिता की अर्थी

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। बोधगया प्रखंड के जैतियां गांव से एक ऐसा हृदयविदारक दृश्य सामने आया जिसने हर किसी की आंखों को नम कर दिया। एक ओर जहां गांव में बेटी की डोली बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ निकली, वहीं कुछ ही घंटों बाद उसी आंगन से पिता की अर्थी उठी। यह हृदयविदारक घटना गांव ही नहीं, पूरे इलाके को गमगीन कर गई।

जैतियां गांव निवासी सिद्धनाथ सिंह ने अपनी बेटी नेहा कुमारी का विवाह नालंदा जिले के देवधा गांव निवासी स्व. पशुराम सिंह के पुत्र गौरव कुमार के साथ बड़े ही उत्साह और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न किया था। बारात का स्वागत भव्य तरीके से हुआ और विवाह समारोह भी पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। लेकिन विवाह की इस खुशियों भरी घड़ी में किसे पता था कि यह पल सिद्धनाथ सिंह के जीवन का अंतिम उत्सव बन जाएगा।

image editor output image182473465 1747061421742460411134500810131 बेटी की विदाई सह न सका पिता का दिल, बेटी की डोली उठते ही सज गई पिता की अर्थी
मृतक सिद्धनाथ सिंह (फाइल चित्र)

बताया जा रहा है कि जब समधी मिलन की रस्म चल रही थी, तभी अचानक सिद्धनाथ सिंह को सीने में तेज दर्द उठा। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में यह हृदयाघात (हार्ट अटैक) का मामला बताया जा रहा है।

बेटी की डोली उठी ही थी कि पिता की अर्थी सजाई जाने लगी। इस दुखद संयोग ने परिवार को ही नहीं, पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। विवाह का उत्सव मातम में बदल गया। घर में जहां अभी कुछ घंटे पहले शहनाई बज रही थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के गया जिला अध्यक्ष श्री बीरेंद्र सिंह शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति परिवार को प्रदान करें।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |