क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में मोरहर नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत, गांव में छाया मातम

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरहर नदी में सोमवार को दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय प्रशांत कुमार, पिता पिंटू शर्मा, और अर्पित कुमार उर्फ भोलू कुमार, पिता मुन्ना कुमार, दोनों निवासी ग्राम निमसर, थाना अलीपुर के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों किशोर दोपहर के समय नदी में नहाने गए थे, जहां गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही अलीपुर थाना अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकालकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए ANMMCH गया भेज दिया।

इधर हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों किशोरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |