क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, SSP के निर्देश पर चंदौती पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। शहर के कटारी हिल क्षेत्र में निर्माणाधीन थाना भवन के कार्य में बाधा डालने के आरोप में चंदौती थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गया के निर्देश पर की गई।

घटना 25 मई की है, जब कटारी हिल स्थित निर्माण स्थल पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मजदूरों और कारीगरों से मारपीट और गाली-गलौज की गई, जिससे निर्माण कार्य बाधित हुआ। मामले की सूचना मिलते ही चंदौती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP गया को जानकारी दी गई, जिन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद चंदौती थाना में कांड संख्या 198/25 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विधि-व्यवस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें अंचल निरीक्षक, चंदौती थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। छापेमारी कर टीम ने कटारी हिल निवासी तीन अभियुक्तों—देवनाथ पासवान (पिता: प्रकट पासवान), गुड्डु पासवान (पिता: गणेश पासवान) और रवि कुमार (पिता: उपेन्द्र महतो)—को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। SSP गया ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इस प्रकार की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |