क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

फतेहपुर थाना का कमान संभाले नए प्रभारी थानाध्यक्ष मोहन कुमार, जनता से सीधा जुड़ाव इनकी पहली प्राथमिकता

Join Our WhatsApp Group

Join Now
img 20250912 1715129003203218237461766 फतेहपुर थाना का कमान संभाले नए प्रभारी थानाध्यक्ष मोहन कुमार, जनता से सीधा जुड़ाव इनकी पहली प्राथमिकता

शुक्रवार को फतेहपुर थाना में एस.आई. मोहन कुमार ने प्रभारी थानाध्यक्ष का कमान संभाला। नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र से यहाँ स्थानांतरित होकर आए मोहन कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही अपनी प्राथमिकताएँ स्पष्ट कर दीं। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी कोशिश होगी कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी खत्म हो और लोग अपनी समस्याएँ सीधे और निडर होकर थाने में रखें। मोहन कुमार ने कहा अकसर देखा जाता है कि पीड़ित व्यक्ति संकोच के कारण अपनी बात किसी तीसरे व्यक्ति से कहलवाता है। लेकिन मेरी चाहत है कि जनता बिना डर और झिझक सीधे पुलिस से जुड़े और अपनी समस्या खुलकर रखे।प्रभारी थानाध्यक्ष ने यह भी साफ किया कि थाना दलाल मुक्त होगा और अपराध नियंत्रण उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब और बालू तस्करी पर सख्त कार्रवाई होगी और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस तभी पूरी तरह प्रभावी हो सकती है जब लोग उस पर भरोसा करें और साझेदारी के भाव से सहयोग करें। मोहन कुमार के पदभार संभालने के बाद स्थानीय लोगों में यह उम्मीद जगी है कि अब थाने का माहौल और अधिक पारदर्शी, सहज और जनहितकारी बनेगा।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |