क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद में कुर्सी तोड़ने के विवाद में टेंट संचालक की पिटाई, मां-बेटे समेत 5 घायल

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद (बिहार): जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के जयपाल बिगहा गांव में गुरुवार की रात एक शादी समारोह के दौरान कुर्सी तोड़ने के मामूली विवाद ने शुक्रवार सुबह तूल पकड़ लिया। इस दौरान टेंट संचालक सहित पांच लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। हमले में टेंट संचालक रवि राम का हाथ टूट गया, वहीं उसकी मां राजकुमारी देवी सहित अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, जयपाल बिगहा गांव निवासी रवि राम ने गुरुवार को गांव के गोविंद राम के तिलक समारोह में टेंट लगाया था। समारोह के दौरान कुछ युवकों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें कई कुर्सियां तोड़ दी गईं। रवि राम ने विरोध जताते हुए एक युवक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद मामला फिलहाल शांत हो गया।

हालांकि, शुक्रवार सुबह जब रवि राम टेंट समेट रहा था, तभी गांव के कुछ लोग योजना बनाकर वहां पहुंचे और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रवि राम का हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी मां राजकुमारी देवी को भी पीटा गया। टेंट में काम कर रहे मजदूर छोटे कुमार, राजू कुमार और राहुल कुमार भी हमले का शिकार हुए।

घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में रवि राम ने बताया कि वह घटना को लेकर मदनपुर थाना में आवेदन देने जा रहा है। वहीं, मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। घायलों का इलाज जारी है और आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |