क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में फल्गु नदी किनारे 17 वर्षीय युवक का संदिग्ध शव बरामद, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Join Our WhatsApp Group

Join Now
20251001 0932226507145166285256873 गया में फल्गु नदी किनारे 17 वर्षीय युवक का संदिग्ध शव बरामद, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गया जिले के मानपुर प्रखण्ड के शादीपुर गांव के समीप आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फल्गु नदी के पूर्वी तट पर 17 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान विक्रम कुमार के रूप में हुई है, जो नवादा गांव, पंचायत ननौक, थाना बुनियादगंज का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक, विक्रम भैंस चराने निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने नदी किनारे उसका शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। कोई इसे डूबने से मौत बता रहा है तो कुछ लोगों का दावा है कि युवक की हत्या कर शव नदी किनारे फेंका गया। घटना के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बुनियादगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सड़क जाम के कारण आवागमन ठप है और पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |