क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 205 किलो नशीला पदार्थ और देशी राइफल जब्त

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया: बाराचट्टी थाना क्षेत्र के संखवा (भलुआ चट्टी) गांव के जंगल में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया है। 29वीं वाहिनी एसएसबी धनगाई और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से लगभग 205 किलो डोडा और एक देसी राइफल बरामद की है। हालांकि, छापेमारी के दौरान कोई भी तस्कर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका।

सूत्रों के अनुसार, एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट रवि शंकर कुमार को गुप्त जानकारी मिली थी कि जंगल क्षेत्र में तस्करी से जुड़ी गतिविधियां हो रही हैं। सूचना की पुष्टि के बाद समवाय प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसमें पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल थे।

img 20250503 wa00115238458093857178437 एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 205 किलो नशीला पदार्थ और देशी राइफल जब्त

टीम ने शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे सघन तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान जंगल में बने एक पुराने मिट्टी के घर से 16 प्लास्टिक बोरों में छुपाकर रखा गया डोडा बरामद किया गया। इसके साथ ही एक देशी राइफल भी मिली। अनुमान है कि तस्कर पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गए।

रातभर चले सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को खंगाला, लेकिन मादक पदार्थ और हथियार के अलावा अन्य कुछ हाथ नहीं लग सका।

कमांडेंट रवि शंकर कुमार ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में नशे के अवैध धंधे के खिलाफ एसएसबी लगातार कार्रवाई कर रही है। फरार तस्करों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि यह इलाका पहले भी नशे की तस्करी और नक्सली गतिविधियों के लिए चर्चा में रहा है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |