क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में सोशल मीडिया पर सनसनी: पुलिस की बुलेट पर बैठे युवक का अवैध पिस्टल लहराता वीडियो वायरल

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया जिले के चाकंद थाना क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में एक युवक पुलिस की बुलेट बाइक पर बैठा हुआ है और हाथ में अवैध पिस्टल लहराते हुए फिल्मी अंदाज़ में रंगबाजी कर रहा है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में “एक इंच पीतल जई तहर…की भूल जायबे पूरा रंगदारी रे…” गाना भी बज रहा है, जिससे इसकी सनसनीखेजता और बढ़ जाती है।

युवक की इस हरकत ने सोशल मीडिया पर लोगों को चौंका दिया है। जहां वह खुद तो बदनाम हो ही रहा है, वहीं पुलिस की छवि पर भी सवाल खड़े कर रहा है, क्योंकि जिस बाइक पर वह बैठा है, उसकी नंबर प्लेट पर “पुलिस” लिखा हुआ है। अवैध हथियार के साथ इस प्रकार के प्रदर्शन से वह मानो सोशल मीडिया पर खौफ और दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा है। फर्स्ट वॉइस इस वीडियो का पुष्टि नहीं करता है।

सूत्रों के अनुसार, वीडियो में दिख रहा युवक चाकंद थाना क्षेत्र के का रहने वाला बताया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब सवाल यह है कि गया पुलिस ऐसी घटनाओं पर कैसे नियंत्रण करेगी और सोशल मीडिया पर फैलते इस तरह के खौफनाक प्रदर्शन पर लगाम लगाने के लिए क्या कदम उठाएगी।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |