क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गुरुआ की सड़कों पर गरमाई सियासत: RJD विधायक और BJP नेता आमने-सामने

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया (First Voice)। गया जिले के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में सड़कें अब सिर्फ विकास का नहीं, बल्कि राजनीतिक घमासान का मुद्दा बन गई हैं। क्षेत्र के RJD विधायक विनय कुमार और भाजपा अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अमित दांगी के बीच सड़क निर्माण को लेकर तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है। सोशल मीडिया से लेकर जनसभाओं तक दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।

20250616 1049535114417151391086657 गुरुआ की सड़कों पर गरमाई सियासत: RJD विधायक और BJP नेता आमने-सामने

BJP नेता अमित दांगी का आरोप है कि क्षेत्र की अधिकांश सड़कें अब भी जर्जर हालत में हैं। उन्होंने कहा,

“विधायक का दावा है कि 95% सड़कें बन चुकी हैं, लेकिन जमीनी सच्चाई इससे कोसों दूर है। जनता को गुमराह किया जा रहा है।”

दांगी ने दावा किया कि 2021 में उनकी पत्नी के जिला परिषद अध्यक्ष रहते हुए जिले में 3300 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया गया था।

“आज लोग उन्हीं सड़कों पर चल रहे हैं। RJD विधायक के कार्यकाल में कोई नई सड़क नहीं बनी।”

उन्होंने गुरुआ-दरियापुर, कुल्थासर, डिबर और गुडरु सहित कई जर्जर सड़कों की सूची जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से वे जनता को वास्तविकता दिखा रहे हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

इस पर पलटवार करते हुए विधायक विनय कुमार ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि

“क्षेत्र की 95% सड़कें बन चुकी हैं। शेष के लिए स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।”

उन्होंने चुनौती दी कि अगर किसी सड़क की स्थिति खराब है, तो उन्हें सूचित किया जाए। वे जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

“सिर्फ हवा में बयानबाज़ी से विकास नहीं होता।”

इस विवाद के बाद गुरुआ क्षेत्र में सड़कें चर्चा का मुख्य विषय बन गई हैं। जनता अब जानना चाहती है कि कौन सच बोल रहा है—विकास का दावा करने वाला पक्ष या वास्तविक स्थिति उजागर करने वाला?

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |