क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

फोटो खान के भाई के साले पर जानलेवा हमला: 14 गोलियों से छलनी हुई कार, पटना रेफर

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। शहर के चंदौती थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार रात खौफनाक मंजर पेश किया। फोटो खान के भाई के साले, भोलू खान, पर ताबड़तोड़ 14 गोलियों की बौछार कर दी गई। भोलू अपनी टिगो गाड़ी में सवार था, जब स्कॉर्पियो में सवार हमलावरों ने इंग्लिश गांव के पास फोरलेन पर उस पर हमला कर दिया। फोटू पटना से लौट रहा था। घटना रात 3 बजे की है।

हमले की खौफनाक तस्वीर

गोलियों की बारिश में भोलू खान को दो गोलियां लगीं। गाड़ी छलनी हो गई, लेकिन किसी तरह भोलू को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने पांच खोखे बरामद किए और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

फोटो खान की जमानत और हमला

यह घटना खास तौर पर चौंकाने वाली इसलिए भी है क्योंकि फोटो खान को महज 24 घंटे पहले ही शेरघाटी कोर्ट से जमानत मिली थी। फोटो खान, जो कि प्रॉपर्टी डीलर और लोजपा नेता अनवर खान की हत्या का मुख्य आरोपी है। वह पिछले डेढ़ साल से जेल में था। अनवर की हत्या डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी।
घटना के बाद से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अलीगंज इलाके से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। चंदौती थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

शहर में दहशत, पुलिस सतर्क

घटना के बाद से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अलीगंज इलाके से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। चंदौती थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

प्रमुख सवाल

क्या यह हमला फोटो खान की जमानत का नतीजा है? क्या यह पुरानी रंजिश का हिस्सा है या कोई नया गैंगवार शुरू हो गया है? पुलिस अब इन सवालों के जवाब तलाश रही है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |