क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर भड़के RJD विधायक कुमार सर्वजीत कहा – 25 का बदला 2500 से लिया जाए, तभी दिखेगी बहादुरी

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Pahalgam Terror Attack: बोधगया से RJD विधायक एवं बिहार के पूर्व कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि इस हमले को कोई धार्मिक रंग देने की कोशिश करता है या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। महत्वपूर्ण यह है कि देश पर हमला हुआ है और हमारे 25 जवान शहीद हुए हैं

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया, “देश की जनता ने आपको बहुमत दिया है। अब आपकी बहादुरी तब साबित होगी, जब 2500 आतंकियों का सफाया किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि सिर्फ भाषणों और वादों से बहादुरी नहीं दिखाई जाती, असली बहादुरी दुश्मन पर करारा प्रहार करने में है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि “यदि आप हमला करेंगे, तो इस देश का कोई धर्म, कोई मां, कोई बेटा पीछे नहीं हटेगा।”

केंद्र सरकार के कार्यकाल पर उठाए सवाल

कुमार सर्वजीत ने केंद्र सरकार के पिछले कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि संसद हमला, पुलवामा और अब पहलगाम – ये सभी घटनाएं नरेंद्र मोदी के शासनकाल में हुईं। उन्होंने नोटबंदी की नीति पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि “आतंकवाद की कमर तोड़ने का दावा किया गया था, लेकिन सैनिक अब भी मारे जा रहे हैं।”

सिंधु जल समझौते पर भी उठाया मुद्दा

सिंधु जल समझौते को तोड़ने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी विधायक ने कहा कि जब देश पर पहले ही कई आतंकी हमले हो चुके थे, तब यह फैसला क्यों नहीं लिया गया? उन्होंने कहा कि अब जनता बहानों से नहीं, ठोस कार्रवाई से संतुष्ट होगी।

प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर तंज

पीएम मोदी के बिहार आगमन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “यह वही मोदी हैं जिन्होंने कभी नीतीश कुमार को पागल कहा था। आज उन्हीं के नेतृत्व में बिहार आ रहे हैं। जनता सब देख रही है।”

नल-जल योजना पर विफलता का आरोप

बिहार सरकार की नल-जल योजना को विफल बताते हुए उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत गांवों में यह योजना असफल रही है। पहले नल लगाया गया, फिर गली बनाई गई और अंत में नाला, जिससे नल उखड़ गया। उन्होंने यह भी कहा कि दलित और महादलित परिवार आज भी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी ओर से 100 चापाकलों की मांग की गई थी, लेकिन अब तक वह भी पूरी नहीं की गई।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |