क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, दो युवक घायल, बाइक पर तीन युवक था सवार अनियंत्रित होकर धनेता नहर में जा गिरा

Join Our WhatsApp Group

Join Now
20251119 1147136799595920410380554 भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, दो युवक घायल, बाइक पर तीन युवक था सवार अनियंत्रित होकर धनेता नहर में जा गिरा

फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर वजीरगंज सड़क मार्ग पर बीते मंगलवार की देर शाम धनेता पुल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गया। मृतक का पहचान चरोखरी पंचायत के पूर्णाडिह गांव निवासी रंजीत कुमार 22 वर्ष के रूप में हुआ। तीन युवक बीते शाम में बाइक पर सवार होकर तरमा से वापस घर जा रहा था। घायल में अदीप कुमार 19 वर्ष एवं विनेश कुमार 19 वर्ष शामिल है। दोनों की स्थिति ठीक है। धनेता नहर के पास बाइक अनियंत्रित होकर 25 फिट नीचे नहर में जा गिरा। दुर्घटना को देख कर आस पास के ग्रामीण एवं राहगीर जुटा और घायलों को आहर से बाहर निकाला। घायल सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजकर घायलों से स्वजनों का मोबाइल नम्बर लेकर सूचित किया। समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर विशेष चिकित्सा के लिए मगध मेडिकल कालेज गया भेज दिया। घायलों में रंजीत की हालत गंभीर था। स्वजन अस्पताल पहुंचकर घायलों को चिकित्सा के लिए गया ले जा रहा था। तभी गया पहुंचने से पहले रंजीत की मौत गंभीर चोट लगने के कारण हो गई। दोनों घायल युवक पूर्णाडीह गांव के रहने वाला है। स्वजन शव को घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद घर में स्वजनों के बीच चीख पुकार मच गया है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |