क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

उत्तर कोयल नहर परियोजना को मिली नई रफ्तार, डूब क्षेत्र के 7 गांवों के 780 किसानों को मिलेगा दोबारा मुआवजा

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद : बहुप्रतीक्षित उत्तर कोयल नहर परियोजना को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस परियोजना से बिहार और झारखंड के करीब 50 लाख किसान लाभान्वित होंगे। शुक्रवार को औरंगाबाद के पूर्व सांसद ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि डूब क्षेत्र के सात गांवों के 780 किसानों को दोबारा मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक परिवार को 15 लाख रुपये और एक एकड़ जमीन दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह परियोजना 1975 में स्वीकृत हुई थी लेकिन सरकारों की उदासीनता के कारण अधूरी रह गई। 2009 में दोबारा सांसद बनने के बाद उन्होंने इसे लेकर प्रधानमंत्री, पर्यावरण मंत्री और संबंधित विभागों से कई बार मुलाकात की। लेकिन राजनीतिक और पर्यावरणीय अड़चनों के कारण कोई समाधान नहीं निकल सका।

2014 में नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद योजना को लेकर गंभीरता दिखाई गई। प्रभावित जिलों के सांसदों की टोली बनाकर प्रधानमंत्री से लगातार संवाद हुआ। इसके परिणामस्वरूप 2017 में 1622 करोड़ रुपये, फिर 2456 करोड़ और अंततः 4078 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई।

सबसे बड़ा निर्णय यह हुआ कि एक ही भूमि के लिए किसानों को दोबारा मुआवजा दिया जाएगा, जो परंपरागत नीति के खिलाफ था। लेकिन किसानों के हित को देखते हुए यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया।

पूर्व सांसद ने वर्तमान सांसद पर तंज कसते हुए कहा, “गलत श्रेय लेने के लिए भी समझदारी चाहिए। पारियोंजाना का इतिहास सबको पता है। अगर कोई कहे कि पोखरण परीक्षण उसी ने कराया था, तो वह मजाक का पात्र बन जाएगा।”

यह योजना औरंगाबाद, पलामू, गढ़वा और गया जिलों के किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। विस्थापन पूरा होते ही डैम पर गेट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |