क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में चोरों का नया स्टाइल: हाफ पैंट में घुसे, फुल पैंट में निकले, 6 लाख की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ!

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। डेल्हा थाना क्षेत्र के मंदराज बिगहा में एक हैरान कर देने वाली चोरी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बीती रात पांच चोरों ने शिक्षक के घर में सेंधमारी कर 6 लाख के गहने और 60 हजार नकद पर हाथ साफ किया। इस हाई-प्रोफाइल चोरी में चोरों की एक अनोखी चाल ने हर किसी का ध्यान खींचा – सीसीटीवी फुटेज में चोरी के दौरान चोर हाफ पैंट में दिखे, लेकिन जाते वक्त सभी फुल पैंट में नजर आए!

घटना रात ठीक 3 बजकर 12 मिनट पर हुई, जब परिवार के लोग गहरी नींद में थे। शिक्षक के भाई दीपक गुप्ता ने बताया कि चोर खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में दाखिल हुए। परिवार के कुछ सदस्य पहली मंजिल पर सो रहे थे, जबकि बुजुर्ग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद थे। चोरों ने खाली कमरे में दो अलमारियां तोड़ीं और कीमती गहने व नकदी लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज ने इस मामले को और भी रोमांचक बना दिया है। फुटेज में देखा गया कि जब चोर घर में घुसे, तो सभी हाफ पैंट पहने हुए थे, लेकिन जब वे बाहर निकले, तो फुल पैंट में नजर आए। चोरों का यह ‘पहनावा परिवर्तन’ इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और हर किसी के मन में सवाल खड़ा कर रहा है – क्या यह चोरों की नई तरकीब है, या फिर कोई अजीब इत्तेफाक?

इस हैरान कर देने वाले मामले की जांच में पुलिस जुटी है, लेकिन फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। चोरी की यह घटना जहां लाखों की रकम और गहनों के लिए सुर्खियों में है, वहीं चोरों की इस चालबाजी ने लोगों को हैरत में डाल दिया है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |