क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

माइक्रोफाइनेंस कंपनी की ज्यादतीः किस्तों में देरी पर गाली-गलौज, अपमान से आहत महिला ने की आत्महत्या

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र के श्री सानीचक गांव में माइक्रोफाइनेंस कंपनी से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। लोन की किस्त चुकाने में हुई मामूली देरी के बाद कंपनी के कर्मचारियों की कथित बदसलूकी से आहत होकर एक महिला ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

img 20241210 wa00275027364823765871537 माइक्रोफाइनेंस कंपनी की ज्यादतीः किस्तों में देरी पर गाली-गलौज, अपमान से आहत महिला ने की आत्महत्या

परिजनों के अनुसार, मृतका सुगिया देवी के बेटे रोहित चौधरी ने अपनी बहन की शादी के लिए कंपनी से तीन लाख रुपये का लोन लिया था, जिसमें से आधे से अधिक रकम चुका दी गई थी। हर महीने 3500 रुपये की किस्त चुकाने का नियम था, लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण पिछली दो किस्तें जमा नहीं हो सकीं। घटना के दिन रोहित अपने काम पर था, जब कंपनी के कर्मचारियों ने फोन कर तुरंत पैसा जमा करने का दबाव बनाया। शाम तक भुगतान करने का आश्वासन देने के बावजूद कर्मचारी उनके घर पहुंच गए और सुगिया देवी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और बदसलूकी की।

रोहित के अनुसार, गांव वालों के सामने हुए अपमान से आहत होकर उनकी मां ने यह आत्मघाती कदम उठाया। ग्रामीणों ने भी इस घटना की पुष्टि की है। मृतका के पति रघुवीर चौधरी ने कंपनी के कर्मचारियों पर गरीब परिवारों के साथ दुर्व्यवहार और अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि दो किस्तों की देरी पर इस तरह का आचरण कितना उचित है, जबकि अधिकांश राशि पहले ही चुका दी गई थी।

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है, और ग्रामीणों ने माइक्रोफाइनेंस कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |