क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

कुंदन हत्याकांड: मां की आंखों के सामने बेटे को गोलियों से भूना गया, तीन साल बाद भी कातिल खुलेआम घूम रहे हैं

Join Our WhatsApp Group

Join Now
img 20250906 wa0049530888756878057677 कुंदन हत्याकांड: मां की आंखों के सामने बेटे को गोलियों से भूना गया, तीन साल बाद भी कातिल खुलेआम घूम रहे हैं

महादलित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा, मां की गुहार – “मेरे बेटे की हत्या की सीबीआई जांच हो”

गया। गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव की एक मां तीन साल से दर-दर भटक रही है। उसकी आंखों के सामने उसके बेटे को नकाबपोश अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। लेकिन आज तक पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं सकी। यह कहानी सिर्फ एक परिवार के ग़म की नहीं, बल्कि पुलिस की विफलता की भी है।

वह रात जिसने सबकुछ छीन लिया

2 सितंबर 2022 की रात लगभग 1:30 बजे। परिवार घर की छत पर सोया हुआ था। तभी तीन नकाबपोश अपराधी सीढ़ी चढ़कर ऊपर पहुंचे। मां और तीन बहनों के सामने उन्होंने 25 वर्षीय कुंदन कुमार के सीने में दो गोलियां दाग दीं। कुंदन तड़पते-तड़पते वहीं दम तोड़ दिया।

परिवार ने जब अपराधियों को रोकने की कोशिश की, तो उन पर भी बंदूक तान दी गई। मां की आंखों के सामने उसका बेटा खत्म कर दिया गया और वह कुछ कर भी न सकी। यह दर्द आज तक उसके साथ है।

मां की फरियाद – “हत्यारों को पकड़ नहीं पा रही पुलिस”

कुंदन की मां सुगा पत्ति देवी ने मगध प्रक्षेत्र के 2022 के तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक को दिए आवेदन में लिखी है –
“मैं महादलित परिवार से हूं। मेरा बेटा बीएड की पढ़ाई कर रहा था। कोचिंग पढ़ाकर अपना खर्च खुद उठाता था। अपराधी मेरे सामने बेटे को मारकर भाग गए, लेकिन तीन साल बाद भी पुलिस उनके नाम-पते तक नहीं बता सकी। अनुसंधानकर्ता हर बार कहते हैं—पता लगाया जा रहा है। लेकिन असलियत यह है कि पुलिस निष्क्रिय है।”

उन्होंने मांग की है कि कुंदन हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाई जाए, ताकि मोबाइल लोकेशन, फॉरेन्सिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी हो सके।

खाली हाथ रही पुलिस – सिर्फ थ्योरी बनी, न्याय नहीं

जांच के दौरान ननौक–नौधरिया मार्ग स्थित सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध उजली अपाचे बाइक दिखी थी। पुलिस ने टॉवर डंप और लोकेशन ट्रैकिंग की बातें कहीं। लेकिन तीन साल बाद भी नतीजा ‘सिफर’ रहा।
पुलिस ने प्रेम प्रसंग जैसी थ्योरी गढ़कर मामले को कमजोर करने की कोशिश की, लेकिन असली कातिलों तक नहीं पहुंच पाई।

भाई का दर्द – “हर जगह गुहार लगाई, सिर्फ आश्वासन मिला”

कुंदन के बड़े भाई डॉक्टर अरविंद कुमार कहते हैं:
“हमने थाना से लेकर डीजीपी तक गुहार लगाई। दर्जनों बार चक्कर लगाए। हर जगह आश्वासन मिला, लेकिन कार्रवाई नहीं। मां तीन साल से हर दरवाज़े पर दस्तक दे रही है, लेकिन कातिल खुलेआम घूम रहे हैं।”

कुंदन एक होनहार शिक्षक और कलाकार था। एक महादलित परिवार के सपनों को गोलियों ने निगल लिया। लेकिन न्याय दिलाने वाली व्यवस्था तीन साल बाद भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

अब सवाल यह है – क्या बिहार पुलिस इतनी असहाय है कि एक मां को सीबीआई जांच की गुहार लगानी पड़े? क्या तीन साल बाद भी न्याय सिर्फ फाइलों में दबकर रह जाएगा? और क्या कातिल यूं ही खुलेआम घूमते रहेंगे?
कुंदन की मां की आंखें आज भी यही कह रही हैं – “मेरे बेटे के कातिलों को सजा दिलाओ। मुझे न्याय चाहिए।”

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |