क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में अवैध वसूली के आरोप में JE की पिटाई, उपभोक्ता से मांगे थे 1.60 लाख रुपये

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। जिले के अलीपुर बुनियादगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) रत्नेश चंद्र पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। मामला तब सामने आया जब एक उपभोक्ता से 1.60 लाख रुपये की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत के बाद JE को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

स्थानीय निवासी असमत प्रवीण ने थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि JE ने बिजली बिल में 3 लाख रुपये का फाइन दिखाकर डराया और समझौते के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। असमत ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए जमा किए गए पैसे में से JE को एक लाख रुपये दे दिए, लेकिन कोई रसीद नहीं दी गई।

img 20250522 wa00431780592846953465177 गया में अवैध वसूली के आरोप में JE की पिटाई, उपभोक्ता से मांगे थे 1.60 लाख रुपये

बाद में JE ने ₹60,000 और मांगे और गुरुवार को वह पैसे लेने अलीपुर स्थित असमत के घर पहुंचे। उस वक्त घर में महिलाएं थीं। आरोप है कि JE ने दबाव बनाकर पैसे मांगे और विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। महिलाओं के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जुट गए। जब रिश्वत मांगने की बात सामने आई तो लोग आक्रोशित हो उठे। भीड़ ने JE को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और फिर पुलिस को बुला कर उसे सौंप दिया।

थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। पिटाई में घायल JE रत्नेश चंद्र को मानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, SDO बिनेश पासवान ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन जानकारी मिलने पर विभागीय जांच की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |