क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

फतेहपुर गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता: तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Join Our WhatsApp Group

Join Now

वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी, एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ केस

गया। जिला के फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे पहाड़ी पर हुए युवक राहुल कुमार हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी वजीरगंज अनुमंडल के कैंप डीएसपी सुनील पांडेय ने बुधवार को फतेहपुर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

screenshot 20250709 1733028607007658894898293 फतेहपुर गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता: तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
फोटो: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वजीरगंज डीएसपी सुनील पांडेय)

डीएसपी ने बताया कि 8 जुलाई 2025 को शीतलपुर रविदास टोला, फतेहपुर निवासी राहुल कुमार (पिता – राजू राम) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक की मां अनीता देवी के आवेदन पर फतेहपुर थाना में कांड संख्या 503/25, दिनांक 09.07.2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एफआईआर में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 61(2), 3(5), आर्म्स एक्ट की धारा 27 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(V) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

  1. नीतीश कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता – शिवनंदन रविदास, निवासी – रविदास टोला, फतेहपुर।
  2. राज कौशल (उम्र 20 वर्ष), पिता – बृजनंदन दास, निवासी – रविदास टोला, फतेहपुर।
  3. छोटू ठाकुर (उम्र 20 वर्ष), पिता – वीरेंद्र ठाकुर, निवासी – अंदर बाजार, फतेहपुर।

डीएसपी सुनील पांडेय ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित छापेमारी की, जिसके फलस्वरूप तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। शेष दो नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मानवीय और तकनीकी आसूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाया जाएगा।

घटना की पृष्ठभूमि:

मंगलवार की शाम राहुल कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने लोधवे पहाड़ी क्षेत्र गया था। इसी दौरान आपसी विवाद में एक युवक ने कमर से पिस्तौल निकालकर राहुल को गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल राहुल को इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस की सक्रियता से परिजनों को राहत:

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मामले की तह तक पहुंचने के लिए विशेष टीम का गठन किया। डीएसपी पांडेय ने स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना ही पुलिस की प्राथमिकता है।

रिपोर्ट: फर्स्ट वॉयस न्यूज डेस्क

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |