क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया के बेलागंज में दो पक्षों के बीच झड़प, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना, शांति समिति की बैठक आयोजित

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। बेलागंज थाना क्षेत्र के पीर बिगहा शिव मंदिर के समीप रविवार को कुछ लोगों के बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और ईंट-पत्थर चलने लगे। हालात बिगड़ते देख स्थानीय ग्रामीणों के हस्तक्षेप से स्थिति पर कुछ समय के लिए काबू पाया गया।

हालांकि, कुछ देर बाद एक पक्ष के असामाजिक तत्वों द्वारा फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई और झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया और झड़प हिंसक हो गई, जिसमें दोनों ओर से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज और चाकंद थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से स्थिति को नियंत्रित किया। घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एएसपी अनवर जावेद अंसारी, सर्कल इंस्पेक्टर और डीएसपी विधि व्यवस्था रविप्रकाश सिंह भी तत्काल मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के आठ संदिग्ध उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

तनाव को देखते हुए सोमवार को एएसपी अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में दोनों पक्षों के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, डीएसपी विधि व्यवस्था रविप्रकाश सिंह, चाकंद थानाध्यक्ष अवध किशोर सिंह, बेलागंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए एएसपी अनवर जावेद अंसारी ने कहा, “जीवन भर एक साथ रहने वाले समाज में कुछ असामाजिक तत्व उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है। यदि कोई समाज में सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करे, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बेवजह के विवाद में पड़कर अपना भविष्य न खराब करें।

वहीं, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता रंजेश कुमार ने कहा, “हम सब एक परिवार की तरह रहते आए हैं। कुछ असामाजिक तत्व आपसी भाईचारे को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।”

बैठक में दोनों पक्षों के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे आपसी सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखेंगे।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |