क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, नवंबर में होने वाली थी शादी

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद। जिले के सदर अस्पताल में सोमवार शाम को सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर बाजार निवासी मोहम्मद काजिम खलीफा के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अब्दुल हुसैन के रूप में की गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

शादी की तैयारी चल रही थी, मिलने जा रहा था होने वाले साढ़ू से

परिजनों के अनुसार अब्दुल हुसैन सोमवार को बाइक से अपने घर छतरपुर से हरिहरगंज के कौवाखोह स्थित अपने होने वाले साढ़ू उमर आलम से मिलने जा रहा था। इस दौरान एनएच-139 पर कौवाखोह के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों ने किया पोस्टमार्टम से इनकार

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अब्दुल की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और शव से लिपटकर रोने लगे। मृतक के छोटे भाई मोहम्मद अयूब हुसैन ने बताया कि उसका भाई छतरपुर बाजार में कपड़े का कारोबार करता था और नवंबर में उसकी शादी तय थी। इसी सिलसिले में वह अपने होने वाले साढ़ू से मिलने जा रहा था।

घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की, लेकिन भावुक परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को सीधे घर लेकर रवाना हो गए।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |