क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद में भाई के साथ छत पर सो रहे किशोर की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद के माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव में मंगलवार की तड़के एक 16 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अंकुश कुमार, जो पिंटू सिंह चंद्रवंशी का पुत्र था, अपने छोटे भाई आकाश के साथ छत पर सो रहा था, तभी अपराधियों ने उसे सिर में गोली मारी। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि गर्मी के कारण अंकुश आधी रात के बाद छत पर सोने गया था। इसी बीच बदमाश मिट्टी भराई के सहारे छत पर चढ़कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

परिजनों ने गोली की आवाज सुनकर आसपास देखा, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला। जबकि मृतक के छोटे भाई आकाश को भी कुछ समझ नहीं आया। सुबह जब आकाश नीचे चला गया और अंकुश नहीं उठा, तो उसकी मां ने जाकर देखा तो वह बिस्तर पर खून से लथपथ था और सिर में गोली लगी थी।

सूत्रों के अनुसार, इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश और विवाद को वजह माना जा रहा है। सोरी गांव में पिछले कुछ समय से दो पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। पिछले महीने एक शादी के दौरान वर पूजा के समय दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे पर अश्लील गाने बजाने का आरोप लगाया तो दूसरा पक्ष मंदिर जाने से रोकने का। इसके बाद होली पर भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

समाजसेवकों की पहल पर हाल ही में दोनों पक्षों के बीच एक दिन पहले समझौता भी हुआ था। लेकिन समझौते के दूसरे ही दिन अंकुश की हत्या ने फिर से गांव में तनाव को बढ़ा दिया।

दो दिन पहले ही गांव में दोनों पक्षों के बीच बोर्ड लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान तलवारबाजी भी हुई और एक पक्ष ने बोर्ड हटाने की धमकी दी, जिसे अनसुना किया गया। हत्या को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

हत्या के बाद माली, अंबा, कुटुंबा समेत अन्य थाना की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। मृतक के पिता पिंटू चंद्रवंशी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने नौ नामजद लोगों को आरोपी बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पूर्व में बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। माली थाना क्षेत्र में इस घटना ने माहौल तनावपूर्ण बना दिया है, और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व शीघ्र कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |