क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

अतरी में नए थानाध्यक्ष संजय कुमार का गर्मजोशी से स्वागत, लोगों ने जताई उम्मीदें

Join Our WhatsApp Group

Join Now

टेउसा समाज विकास संगठन और व्यवसायियों ने मिलकर किया सम्मान, अपराध नियंत्रण को लेकर मिले सुझाव

अतरी। अतरी थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में संजय कुमार की पदस्थापना से स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगी है। सोमवार को टेउसा समाज विकास संगठन और टेउसा बाजार के व्यवसायियों ने मिलकर थाना परिसर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंग वस्त्र, फूल माला और बुके देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संगठन के मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार चौधरी ने थानाध्यक्ष को क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते कुछ महीनों में टेउसा बाजार में चोरी, लूटपाट और मारपीट की घटनाएं आम होती जा रही हैं, जिससे व्यवसायी और आमजन भय के माहौल में जी रहे हैं।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने सभी से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और अपराध पर नियंत्रण पाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस तभी प्रभावी हो सकती है जब आम लोग सहयोग करें। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही व्यवसायियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उनकी समस्याओं को विस्तार से समझा जाएगा और समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर दीपक कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार ‘लल्लू’, छोटू चौधरी, अनिल चौधरी, कृष्ण आनंद समेत कई व्यवसायियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और नए थानाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। लोगों ने आशा जताई कि नए नेतृत्व में अतरी क्षेत्र में अमन-चैन लौटेगा और लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |