क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया-पटना एनएच पर सड़क हादसे में घायल पान दुकानदार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया, बिहार। गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-83) पर बेलागंज प्रखंड के चैनपुर मोड़ के समीप गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चैनपुर गांव निवासी शंकर कुमार की मौत इलाज के दौरान अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया में हो गई। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया और शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने एनएच को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया।

30 वर्षों से पान दुकान चला रहे थे शंकर कुमार

शंकर कुमार बेलागंज बाजार के बेल्हाड़ी मोड़ पर पिछले तीन दशकों से पान की दुकान चला रहे थे। गुरुवार की शाम वे दुकान बंद कर रोज की तरह घर खाना खाने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गया रेफर किया गया। आधी रात के बाद उनकी मौत हो गई।

शुक्रवार की सुबह शंकर कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लोगों ने चैनपुर मोड़ के पास एनएच-83 को जाम कर दिया और जिले के वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर बेलागंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार, बीडीओ, और अंचल अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की।

तीन किलोमीटर तक जाम, भाजपा नेता और मुखिया प्रतिनिधि की पहल से खुला मार्ग

जाम के कारण गया-पटना मार्ग पर तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन सागर और भाजपा नेता दिलीप कुमार के हस्तक्षेप और पहल के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम हटाया गया।

थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |