क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया: नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 416 किलो डोडा के साथ जम्मू-कश्मीर का ड्राइवर गिरफ्तार

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित सलैया थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। एक ट्रक से 416 किलोग्राम डोडा (अफीम का कच्चा माल) बरामद किया गया और जम्मू-कश्मीर के चालक समीर अहमद मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी इमामगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अमित कुमार ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सलैया थाना गेट के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में ट्रक में छिपाकर रखे गए 416 किलो डोडा बरामद हुआ, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि वह डोडा को झारखंड के मनातू थाना क्षेत्र से शेरघाटी की ओर ले जा रहा था।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। अभियान में सलैया थाना प्रभारी श्रीनारायण यादव और एसएसबी की 29वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर अरविंद सिंह जडेजा अपनी टीम के साथ शामिल थे।

एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस अब इस ड्रग्स की खेप के पीछे के तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। यह जांच की जा रही है कि डोडा की यह खेप कहां और किसे पहुंचाई जानी थी, साथ ही इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल हैं। गिरफ्तार चालक से गहन पूछताछ जारी है।

इस बड़ी बरामदगी के बाद जीटी रोड से सटे गया जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस और एसएसबी की इस संयुक्त कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |