क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में नाबालिग के साथ  दुष्कर्म: तीन आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने का भी आरोप

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया: बिहार के गया जिले के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता द्वारा शुक्रवार (27 जून 2025) को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को मात्र 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रभावी और वैज्ञानिक अनुसंधान का भरोसा दिलाया है, ताकि दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित की जा सके।

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार, घटना 25 जून 2025 की रात करीब 3 बजे की है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह शौच के लिए घर के बाहर बने शौचालय गई थी। जैसे ही वह घर के अंदर लौटी, चार युवक—साजन कुमार, विनोद कुमार और प्रमोद यादव ,मंटू कुमार ने जबरन घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस घृणित कृत्य का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया, जिससे पीड़िता और उसके परिवार को गंभीर मानसिक आघात पहुंचा है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सिंधुगढ़ थाना पुलिस ने आसूचना संकलन और तकनीकी जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज होने के 8 घंटे के भीतर तीन आरोपियों – विनोद कुमार,  प्रमोद कुमार , मंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य आरोपी साजन कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही हैं। ये सभी आरोपी सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि प्राथमिकी संख्या 75/25 के तहत भादवि की धारा 70(1), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 67(B) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू कर दिया है और जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल कर त्वरित सुनवाई के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाने का वादा किया है।

यह घटना भले ही समाज के लिए एक दुखद और शर्मनाक अध्याय हो, लेकिन गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अब सभी की निगाहें इस मामले में होने वाली कानूनी कार्रवाई और पीड़िता को मिलने वाले न्याय पर टिकी हैं।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |